Wed. Jun 24th, 2026
जनसुराज पार्टी से जुड़ते मुसलमान, बिहार विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम प्रत्याशी होंगे : ग्यासुद्दीन शेख
apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला के लौरिया प्रखण्ड में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता लौरिया प्रखण्ड में राजनीतिक पकड़ जनता में बनाने में लगातार जुटे हुए है। जनसुराज पार्टी का बेदारी कारवां अंतर्गत मुसलमानों की राजनीति भागीदारी को लेकर मुस्लिम कार्यकर्त्ता लगातार जन संवाद कर रहे हैंl जिला मुख्य प्रवक्ता इंजीनियर सिकंदर चंद्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बेदारी कारवां के तिरहुत प्रमंडल के प्रभारी गेयासुद्दीन शेख के आह्वान पर लौरियां प्रखंड के
तेलपुर पंचायत में अफसर राही की अध्यक्षता में बेदारी कारवां ने जनसंवाद किया। उपर्युक्त जनसंवाद में ग्यासुद्दीन शेख ने जनसुराज पार्टी के माध्यम से बिहार के राजनीति में मुसलमानों की सियासी भागीदारी पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने सभी सियासी पार्टियां राजनीति में मुसलमानों को संख्या के आधार पर कोई भागीदारी नहीं मिली, लेकिन जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने पार्टी में मुसलमानों को संख्या के आधार पर सियासी भागीदारी की बात रखी है। जनसुराज एक मात्र सियासी पार्टी होगी जो 2025 के विधान सभा चुनाव में अकलियतों को उनकी संख्या के आधार पर 40 सीटों पर मुसलमानों को टिकट देगी। इस सभा में अफसर राही, इरशाद आलम, गोलू मुखिया,ई.अशरफ अली, डा.कोदो हवारी, तुलसी, मो.शमशाद तथा सकड़ों अन्य उपस्थित रहेl
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया