राष्ट्रीय डांस चैम्पियन 11 वें आयोजन में आर्यन और प्रिंस ने स्वर्ण, रिंकी ने चांदी और सृष्टि ने कांस्य पदक प्राप्त किया
APNI BAT/apnibaat.org
नरकटियागंज : बिहार डांस दिल से संस्था की राष्ट्रीय डांस चैम्पियन के 11 वें आयोजन 2024-25 में प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार और उनके सहयोगी सिद्धि कुमारी ने नेतृत्त्व में आर्यन कुमार 15-17 आयु वर्ग में स्वर्ण, प्रिंस कुमार 13-15 आयु वर्ग में स्वर्ण, रिंकी कुमारी 15-17 आयु वर्ग में चांदी और सृष्टि कुमारी 10-13 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीत कर नगर, जिला और राज्य का मान बढ़ाया है। प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने बताया कि डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 4 और 5 जनवरी को डी. ए. वी. विश्वविद्यालय, जालंधर पंजाब में आयोजित दो दिवसीय डांस प्रतियोगिता में सभी राज्यों से 400 प्रतिभागी शामिल हुए। निदेशक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बिहार के पिछड़े क्षेत्र में जहाँ नृत्य को अच्छा नहीं माना जाता है। प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने नृत्य को एक पहचान दिलाने का कार्य किया है। जिसके परिणाम हुआ है कि आज हमारे नगर के बच्चे नृत्य प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफ़ल हुए हैं। बिहार डांस दिल से संस्था के छात्र- छात्राओं की इस सफलता के लिए संस्था के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, टाउन क्लब के सचिव सुनील वर्मा, रोटरी क्लब के सचिव जितेन्द्र कुमार, अवध किशोर सिन्हा, इंजीनियर उमेश जायसवाल, रोट्रेक्ट क्लब क्लब के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश ने बधाई दिया है।