Wed. Jun 24th, 2026

APNI BAT

बेतिया पुलिस अंतर्गत नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक निजी शिक्षक के खाता से साइबर लुटेरों ने 91 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली है। घटना 14 अक्टूबर 2024 बताई गई है। इस मामला में शिक्षक दिवाकर सहाय की शिकायत पर शिकारपुर थाना में काण्ड अंकित किया गया है। अंकित काण्ड में बताया गया है कि घटना के दिन गलती से उनके द्वारा एक फोन पे पर 5 हजार रुपए भेज दिया गया। रुपये भेजने के बाद जब उसने उक्त नंबर धारक को फोन किया तो उसने फोन नही उठाया, बाद में उसने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर प्राप्त कर उनका फोन मिलाया। कस्टमर केयर वालो ने कुछ जानकारी ली। मुझे क्षण बितने के बाद देर बाद कस्टमर केयर का आदमी बताकर किसी अज्ञात ने फोन किया और रुपए वापस दिलाने की बात कहा। शिक्षक उसकी बातों में आकर आवश्यक जानकारी दिया। उसके बाद उसी दिन उनके खाते से रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि शिक्षक साइबर क्राइम का शिकार हुए है। पुलिस कांड अंकित कर मामला की छानबीन कर रही है, साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया