Wed. Jun 24th, 2026

मेला देखने जा रही महिला को ट्रक ने मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल

बेतिया पुलिस अंतर्गत चनपटिया थाना क्षेत्र के टिकुलिया चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई गई है। वह अपने गांव से चनपटिया के लिए मेला देखने जाने के क्रम में टिकुलिया चौक के पास दुर्रघटनाग्रस्त हुई। घायल महिला चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी जगनदेव राउत की पत्नी सुनैना देवी (55) बताई गई है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद चालक फरार होने में सफल रहा, उप चालक को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि महिला सुनैना देवी मेला देखने चनपटिया जा रही थी कि टिकुलिया चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सी एच सी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। घायल महिला के पुत्र परमेश्वर पटेल ने बताया कि जीएमसीएच के चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है, जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया