Tue. Jun 16th, 2026

मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं कृषि लागत घटाने को किसानों को प्रशिक्षण सपना : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा ‘उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर सघन अभियान’ के अंतर्गत धान–गेहूँ प्रणाली में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं ढैंचा उत्पादन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 7 मई, 2026 को पटना जिला के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत नगमा गाँव में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य में सुधार, धान–गेहूँ प्रणाली की उत्पादकता बढ़ाने, कृषि लागत में कमी लाने,   ,  था किसानों की आय में वृद्धि हेतु उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करना था।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply