Thu. Sep 19th, 2024
पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर डाॅ सिंह के तैल चित्र पर माल्र्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि पार्टी के संस्थापक वरीय नेताओं में डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह एक रहे। उनका जन्म वैशाली जिला के शाहपुर में 06 जून, 1946 को हुआ। वे डाॅ राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा जय प्रकाश नारायण के साथ काम कर परिपक्व हुए। बिहार के गांव में पक्की सड़क उन्ही की देन है। वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में सक्रिय रहें। वे 1977 से 1979 तक बिहार के उर्जा मंत्री रहे। वे लोकदल के अध्यक्ष बनें। वे 1985 से 1990 तक लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे। वे पांच बार लोकसभा के सदस्य रहें। ठेठ और गवई अंदाज से डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान रही। उनकी राजनीति के केन्द्र में गरीब, पिछड़े और ग्रामीण वर्गों के लोग रहें। उन्होंने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में मनरेगा मैन कहलाए और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाकर विकास की एक नई इबारत (अध्याय) लिख डाला।
इस अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, बिनु यादव पूर्व सांसद विजय कृष्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, डॉ तनवीर हसन, शिवचंद्र राम, प्रधान महासचिव विजय साहू, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर नवल यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, आजाद अहमद, अरुण कुमार यादव, बंटू सिंह, आरजू खान, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, संजय यादव, प्रमोद राम, निर्भय अंबेडकर, भाई अरुण कुमार, डॉक्टर कुमार राहुल सिंह, निर्मल कुशवाहा, राजेश पाल, महेंद्र विद्यार्थी, जेम्स यादव, गुलाम रब्बानी, रितु जायसवाल, संतोष भारती, रतन कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, शिवेंद्र तांती, गणेश यादव, उत्तम मेहता, रीना चौधरी,अफरोज आलम, विक्रांत राय, बंदन राय, अजीत यादव, अजय यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, सहित सैंकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल रहे। उपर्युक्त जानकारी एजाज अहमद, प्रदेश प्रवक्ता
राजद, बिहार ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply