Wed. Jun 24th, 2026

सुनील कुमार ठाकुर

बेतिया। आरामदायक जीवनशैली व खान-पान की अनियमितता के चलते 40 प्लस की उम्र वाली पांच प्रतिशत आबादी घुटनों के दर्द व कई प्रकार के चर्म रोगों का शिकार बन गई है। अंग्रेजी की एस्टरॉयड व पेन किलर दवाओं का अधिक मात्रा में या नियमित सेवन रोगियों की इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) को खराब कर रही है। इस कारण शरीर मे असहनीय दर्द, सूजन, गैस की समस्या आम बात हो गई है। ये बातें ऑर्गनाइजेशन फॉर होमियो मिशन बेतिया के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम ने कही।

नगर के नया बाजार स्थित सविता होमियो क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बाजारों, चौक-चौराहों पर ऐसे ढेरो वैद्य, क्वैक पसरे हैं जो उजली, काली गोलियां या चूरन देकर दर्द छुड़ाने का दावा करते हैं। अशिक्षित मरीज के परिजन इनके चंगुल में आसानी से फंस जाते हैं। इन दवाओं में एस्टरॉयड, पेनकिलर का प्रयोग होता है। इनके सेवन से तत्कालीन राहत तो मिल जाती है। लेकिन आगे चलकर मरीजों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। मोटापे, सूजन, आंतों में अल्सर की स्थायी समस्या हो जाती है। लिवर, किडनी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि जटिल रोगों में होमियोपैथ वरदान की तरह है। यह सुरक्षित व सस्ता भी है। इसकी नई विधि में दवा के मूल सिद्धांत का पालन करते हुए सहायक के तौर पर पेटेंट व बायोकेमिक दवाएं देकर राहत के साथ रोग के जड़ से इलाज किया जा सकता है। दर्द कई प्रकार के होते हैं, गठिया, साइटिका के कारण, पुरानी चोट के कारण, खून में यूरिक एसिड व प्यूरिन की मात्रा बढ़ने से आदि-आदि। इसी तरह चर्म रोग भी कई होते हैं, एलर्जिक खुजली, सूखा-गीला एक्जिमा, सोरायसिस, मुंहासे, सिहुआ आदि। होमियोपैथ में रोगी की अवस्था के आधार पर सटीक दवा का चुनाव किया जाता है।

वे बताते हैं कि फैटी लिवर, सफेद दाग, पथरी, एलर्जी, बाल तोड़ घाव, पुरानी चोट से उभरी समस्या या अपंगता की स्थिति होमियोपैथ जबर्दस्त राहत देता है। बशर्ते मरीज किसी भी डिग्रीधारी और अनुभवी चिक्तिस की शरण में जाएं। साथ ही मरीजों को इलाज के दौरान घबड़ाना नहीं चाहिए। चिकित्सक पर विश्वास करते हुए सकारात्मक रहते हुए लगातार संपर्क में रहा जाए तो निश्चित तौर पर अच्छे परिणाम मिलते हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया