Sat. Sep 13th, 2025

छत्तीसगढ़ चेंबर आँफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई नें शुक्रवार को एक नया मुकाम हासिल किया। चेंबर के पिछले 65 वर्षो के इतिहास में केवल तीन साल के एक कार्यकाल में 10 हजार आजीवन सदस्यों की सदस्यता पूरी कर ली गई। इस अवसर पर चेंबर कार्यालय में सदस्यता अभियान के सूत्रधार प्रदेश महामंत्री अजय भसीन का सम्मान किया गया। समारोह में भसीन ने कहा कि सिर्फ 10 हजार सदस्य बनाना ही उपलब्धि नही है। बडी उपलब्धि यह है कि इस बार रायपुर के अलावा पूरी 34 चेंबर इकाइयो से अधिक आजीवन सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की है।

व्यापारियो का विश्वास चेंबर के प्रति बढ़ा है। यह गौरव की बात है। वित आयोग के साथ चेंबर की बैंठक जीएसटी सेमिनांर और कई उपयोगी कार्यक्रम इस कार्यकाल में हुए।म्हिला चेंबर परिवहन चेंबर उधोग चेंबर और युवा चेंबर ने सराहनीय योगदान दिया। प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी कैट अध्यक्ष जितेन्द्र दोषी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम देव सिंह मनमोहन अग्रवाल मधु अजोरा अमरिका सिंह ने अपने व्यक्तव्य में इस बडी उपलब्धि पर अजय भसीन व पूरी टीम को बधाई दी। भिलाई से समारोह में शंकर सचदेव सुनील मिश्रा मनोहर कृष्णानी प्रेम रतन गहलोत कुलदीप सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply