Tue. Feb 4th, 2025

विश्व योग दिवस पर दिनांक 21 जुन 2024 शुक्रवार को गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर पुरानी बाजार नरकटियागंज में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप मंत्र के साथ विद्यालय प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, सचिव सुरेंद्र जायसवाल, समिति सदस्या प्रीति कुमारी, प्रधानाचार्य वाणी कांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की योग प्रमुख विनोद कुमार दुबे, सहयोगी नितिन कुमार रवि ने कपालभाति, अनुलोम – विलोम, भ्रामरी, उज्जैई, शीतली, प्राणायाम तथा मंडूकासन, गोमुखासन, ब्रजआसन ,शीर्षासन इत्यादि आसनों का अभ्यास कराया। योग नित्य प्रति जीवन में उपयोगी है इससे कई असाध्य बीमारियों का इलाज एवं मनुष्य दीर्घायु होता है। योग एवं आसान करने से आदमी हमेशा प्रसन्न एवं खुश रहता है। करे योग, रहे निरोग पंक्ति को चरितार्थ करते हुए योग प्रमुख ने बताया कि आज के व्यस्ततम दिनों में भी प्रतिदिन 10 15 मिनट योग कर आदमी प्रसन्नचित एवं खुश रहता है।अगर हम स्वस्थ रहें तो कोई भी धन इसका मुकाबला नहीं कर सकता।यह सब योग एवं आसन से ही संभव है।इसलिए हर व्यक्ति को योग करना चाहिए।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री वाणी कांत झा जी ने बताया कि योग आत्म अनुशासन है, योग दर्शन है तथा जीवन जीने की पद्धति है। अगर योग को नित्य प्रतिदिन हम करते हैं तो हम स्वस्थ एवं रोग मुक्त रह सकते है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम बिहारी सिंह, नितेश कुमार वर्मा, विनोद कुमार दुबे प्रेमचंद्र मिश्रा रविंद्र दुबे ,अभय तिवारी मेघना खर्दवाल, सोनी कुमारी, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, स्मिता कुमारी, सविता कुमारी ,पिंटू कुमार,सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार शरण ,मलय निरभ, शिव जी साह ,नितिन कुमार रवि,दिनेश प्रसाद, दिलीप कुमार दास, संजीत कुमार सिंह, सुरेश यादव, दिनेश पंडित, नितिन कुमार रवि,नीता मेहता की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply