![](https://apnibaat.org/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20240607_185931_WhatsApp-1024x731.jpg)
APNI BAT
बेतिया। जिला मुख्यालय बेतिया स्थित एमजेके कॉलेज सेमिनार हाॅल में महाविद्यालय में स्थापित एक्सटेंशन काउंटर के क्रियाशील करने के सम्बंध में पश्चिम चम्पारण के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यगणों की परिचर्चा सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सिनेट के सदस्य, प्रसिद्ध चिकित्सक, राजनेता डाॅ एनएन शाही, सम्मानित अतिथि बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर के चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में भूतपूर्व हिन्दी-विभाग के अध्यक्ष डाॅ. परमेश्वर भक्त, भूतपूर्व अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. एसके शुक्ल, भूतपूर्व अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष बीके वर्मा, भूतपूर्व मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ.प्रभा पाण्डेय ने विचार व्यक्त किया। मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि यह एक्सटेंशन काउंटर छात्रों की सभी प्रकार की समस्याओ का सफल समाधान करे। डाॅ.एनएन शाही ने कहा कि इस एक्सटेंशन काउंटर से सम्बंधित समस्याओ के समाधान के लिए सिनेट में आवाज बुलंद कर उसका समाधान सुनिश्चित कराएंगे। इस कार्यक्रम में आये सभी महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने सुझाव दिया। प्राचार्य ने कहा कि प्राचार्य के रुप में योगदान करते समय हीं यह विचार आया कि कैसे उसे क्रियाशील बनाया जाय। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार से बात की तब जा कर यह कार्यरुप में आया। सभी प्राचार्यगण का सहयोग मिलेगा तो निश्चित रुप से यह एक्सटेंशन काउंटर सफलतापूर्वक संचालित हो सकेगा। सभी महाविद्यालय से आये प्राचार्यगण ने आपने विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बगहा से बीबीएन कॉलेज के प्राचार्य, जीएमएचपी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.एसएन पाठक, चाणक्य काॅलेज के डाॅ.सुरेन्द्र वर्मा, महिला काॅलेज बेतिया की प्राचार्या डाॅ.सिम्मी सिन्हा के अलावा बहुत सारे महाविद्यालयों के प्राचार्य की उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज के डाॅ. संदीप कुमार, डाॅ.अविनाश कुमार, डाॅ. चन्द्रशेखर, डाॅ.विपीन दुबे, डाॅ. उपेंन्द्र प्रसाद, डाॅ. सुरेंद्र राय के अतिरिक्त सभी शिक्षकेतर कर्मचारी और एनएसएस के विद्यार्थी शामिल रहे। मंच संचालन हिन्दी-विभाग के प्राध्यापक और एनएसएस पदाधिकारी डाॅ.राजेश कुमार चंदेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ.संदीप कुमार ने किया।
Post Views: 130