रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कंकडबाग पटना ने 88 त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में आध्यात्मिकता पूर्वक सकारात्मक परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन कंकडबाग स्थित विद्यालय परिसर में किया। यह पर्व स्वर्णिम प्रभात का आगाज है। जिसे भारत को स्वर्ण काल में प्रवेश कराता है। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी संगीता ने उपस्थित लौकिक ब्रह्म कुमार व कुमारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा शिव का अवतरण का यादगार पर्व है, महाशिवरात्री परमात्मा इस धरती पर अवतरित होकर विगत 88 वर्षों से महापरिवर्तन का कार्य कर रहे है। स्वर्णिम दुनिया लाने के इस कार्य में परमात्म दिशा निर्देशानुसार ब्रह्मकुमारी संस्था विश्व के हर कोने में मनुष्य आत्मा को परमात्मा का सन्देश देने का कार्य अथक रूप से कर रही है। इस महान कार्य का उद्देश्य है नई सृष्टी का नव निर्माण करना है। इसके लिए हम बहने आध्यात्मिकता द्वारा लोगो में सकारात्मक विचार से सहज परिवर्तन लाने का कार्य करती हैं। लोगो में सकारात्मक विचार हमेसा बना रहे इसके लिए परमात्मा द्वारा दिए गए सहज राजयोग की शिक्षा भी दी जाती है।
उप मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिव भोले नाथ की कृपा है कि हमसब अपनी जिम्मेबरियों का सहज निर्वहन कर रहे हैं। सभी बिहार वासियों के लिए शिव बाबा से प्रार्थना और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री को अवतारी पुरुष बताया, प्रधानमंत्री के तपश्या से भारत आनेवाला समय स्वर्ण काल होगा। ब्रह्मकुमारियों के इस महान कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन बहनों ने जो अथक प्रयास किया है। इससे अवश्य ही समाज को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे इस संस्था से विगत कई वर्षो से जुड़ कर प्रसन्नता पूर्वक हैं। इन बहनों के त्याग और तपस्या संसार स्वर्णिम संसार अवश्य ही बन जायेगा। इन बहनों के पवित्र जीवन एवं शुद्ध विचारो से समाज में अभूत पूर्व परिवर्तन हुआ है। उपर्युक्त कार्यक्रम का मंच संचालन बी के प्रमोद ने किया।