Wed. Nov 4th, 2026
बेतिया: जिला मुख्यालय बेतिया में आम सभा को सम्बोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने लालू शासन काल का अपराधियों का भय दिखाया। उन्होंने यह नहीं बताया कि कांग्रेस के बनाए गए रेलवे स्टेशन को 8 वर्ष 11 महीना में हाल्ट बना दिया गया। राजद नेता गुलाम कादिर और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विजय राम तूफानी ने कहा कि नरकटियागंज के वॉशिंगपिट को जीवधारा और रक्सौल किसने भिजवाया.. यह यक्ष प्रश्न है।
भितिहरवा के रास्ते भिखनाठोरी जाने वाली ट्रेन बंद कर दी गई। देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर वन विभाग के बहाने भिखनाठोरी रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया। यह है विकास थारु बाहुल्य लोगों को उपहार है। कादिर और विजय ने बताया कि पश्चिम चम्पारण के 9 विधान सभा क्षेत्र में 8 पर एनडीए का कब्जा है। वहां विकास की जगह विनाश किया जा रहा है। स्टेशन को हाल्ट बना दिया जा रहा है और एनडीए के नेता कार्यकर्ता तालियां बजाकर खुशी व्यक्त कर रहे हैं। मोदी के दस वर्ष के शासन काल में पश्चिम चम्पारण का विकास नहीं हुआ है। मोदी की गारंटी पर विजय तूफानी और गुलाम कादिर ने कहा कि कितनी ट्रेन बढ़ाई गई। नरकटियागंज की अर्थ व्यवस्था विगत 20 वर्ष भाजपा जदयू शासन काल में चौपट हो गई।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed