Tue. Jan 27th, 2026
नरकटियागंज : आर्य समाज नरकटियागंज ने मकर सौर संक्रांति के उपलक्ष में मंदिर में सुबह सामूहिक वृहद देवयज्ञ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात अपराह्न 1:00 बजे से खिचड़ी महाभोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने सामूहिक खिचड़ी भोज का आनंद लिया। आर्य समाज मन्दिर के पुरोहित शत्रुध्न सिंह आर्य  ने मकर सौर संक्रांति के विषय में प्रवचन देते हुए बताया कि भारत अपनी वैदिक धर्म, प्राचीन सभ्यता, सनातन संस्कृति, अध्यात्म एवं विभिन्न पर्व को लेकर की सदियों से विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। इस पर्व के विषय में उन्होंने कहा कि जीवन में पग-पग पर संक्राति है। सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण में प्रवेश करते है। जिससे कर्क रेखीय क्षेत्र में जीवन उष्ण होने लगता है, विशेष रुप से भारतीय महाद्वीप में नवजीवन व आशा का नव संचार प्रारम्भ होता है। इस अवसर पर आर्य समाज मन्दिर के प्रधान रामेश्वर प्रसाद आर्य, मंत्री राजेश कुमार आर्य, पुजारी प्रसाद आर्य, जय प्रकाश आर्य, विजय प्रकाश आर्य, अमरेश कुमार आर्य, दीपक आर्य, रविरंजन कुमार आर्य, प्रशांत कुमार, कुणाल आर्य, महेश प्रसाद आर्य, आर्यवीर विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, दीक्षिता और दीप्ति मुख्य रुप से सक्रिय रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply