Sun. Mar 23rd, 2025

नरकटियागंज : पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज में विधायक आवास भगवती सिनेमा परिसर में नरकटियागंज के चाणक्य कहे जाने वाले आलोक प्रसाद वर्मा और युवाओं के आइकॉन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने स्वामी विवेकानंद और आलोक वर्मा के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित किया। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा विधायक रश्मि वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए स्वामी विवेकानंद और नरकटियागंज के लिए आलोक प्रसाद वर्मा उर्फ़ ओम बाबू के कार्य अविस्मरणीय है। बिना किसी पद पर रहते हुए उन्होंने जो कार्य किया वह निःसंदेह अनुकरणीय है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, अनुज कुमार पाठक, अन्य भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply