विश्व शांति सेवा धाम कुथरेल में अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान रखकर उत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी को पूरे दिन कार्यक्रम होगे। शोभायात्रा निकाली जाएगी। दीवाली की तरह पूरे धाम को सजाया जा रहा है। भगवान राम की भव्य शोभायात्रा के साथ 1100 दीपको से दीप महायज्ञ किया जाएगा। विद्वान पंडितो द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती होगे। दीपावाली के तरह आतिशबाजी किया जाएगा विशेष भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। और वीडियो के माध्यम से अयोध्या जन्मभूमि के विजय गाथा का वर्णन किया जाएगा। हेंमत साहू पेमेद्रं साहू रेमन देशमुख लोकेश देशमुख और ग्रामवासीओ आयोजन के तैयारी में लगे हुए है।