Thu. Apr 23rd, 2026

पटना। विजयादशमी को लेकर पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय रावण वध कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन और वाच टावर पर सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) के वार्डेन तैनात रहेंगे। पटना के जिला पदाधिकारी सह सिविल डिफेंस के कंट्रोलर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लगभग तीन दर्जन वार्डन एवं स्वयंसेवकों को तैनात किया है। जिसका नेतृत्व सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन सह नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के वरीय प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह उपाख्य श्याम नाथ सिंह करेंगे। गांधी मैदान में 22 अक्टूबर 2023 को सिविल डिफेंस पटना के जिला अनुदेशक अरविंद कुमार और वरीय प्रशिक्षक श्यामनाथ सिंह ने स्वयंसेवकों एवं वार्डन को ब्रीफ किया और जिला पदाधिकारी के निर्देशों/ आदेशों की जानकारी दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply