Mon. Aug 3rd, 2026

भारत भूमि देवभूमि है। भारत को विव्श्र में धर्मगुरु के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा देश है। जिसके नाम के साथ माता शब्द लगाया जाता है। सब कहते है। भारत माता की जय हो इतना ही नही जिस धरती का सीना चीरकर अन्न पैदा किया जाता है। उसे भी धरती माँ कहते हैं।

देश के स्वर्णिम काल का जब अध्ययन करते हैं। तो नारी के प्रति सम्मान की पराकाष्ठा देखने को मिलती हैं जहा नारी का नाम पुरुष के नाम से पहले लिया जाता हैं जैसे श्रीलक्ष्मी श्रीनारायण श्रीसीता श्रीराम आदि। नारी के देव स्वरुप का गायन पूजन वंदन भी सबसे ज्यादा भारत में देखने को मिलता हैं। और स्कूल काँलेज में ज्ञान की देवी सरस्वती जी की वंदना की जाती हैं। इतना ही नही मनुष्य अपने पाप धोने जिन नदियों में स्नान करते हैं उन्हे भी माँ कहते है।

 

Spread the love

Leave a Reply