Mon. Sep 21st, 2026
apnibaat.org
बेतिया : सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर नरकटियागंज में हिंदी दिवस व हिंदी पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार सेनानायक बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं गोविंद कुमार ठाकुर द्वितीय सेनानायक के उपस्थिति में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। उपर्युक्त कार्यक्रम दिनांक 21 सितंबर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 तक संचालित रहेगा। इस कार्यक्रम में बलकर्मियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिनमें हिंदी निबंध लेखन, वाद-विवाद, स्वरचित कविता पाठ, हिंदी टंकण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, और शब्दावली प्रतियोगिता मुख्य है। उल्लेखित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वर्ष 2026 हिंदी पखवाड़ा का विषय वस्तु है, हिंदी सीखो, हिंदी बोलो और हिंदी पर गर्व करो है।
हिंदी पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और कर्मचारियों में हिंदी के प्रति जागृति उत्पन्न करना हैं। सेनानायक बलवंत सिंह नेगी ने अपने सम्बोधन में कहा, ‘हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र भी है। हमें अपने दैनिक और प्रशासनिक कार्यों में गर्व के साथ हिंदी का प्रयोग करना चाहिए, और दैनिक कार्यों में राजभाषा के प्रतिशत को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकि के इस परिवेश में हिंदी में काम करना अब अत्यधिक सुविधाजनक हो गया है। उपर्युक्त कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र कुमार उप सेनानायक 44 वाहिनी, तरुण यादव सहायक सेनानायक, निरीक्षक/सामान्य बलवीर राम सहित वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी बलकर्मियों ने बढ – चढ़ कर सहभागिता सुनिश्चित किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply