बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ ने अजीत कुमार भारद्वाज को कार्यक्रम प्रभारी बनाया, पार्टीजन व कार्यकर्ताओं में हर्ष

apnibaat.org
बेतिया : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को सशक्त बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ ने राज्य में कई संभाग में 43 क्षेत्रीय प्रभारी व संयोजक व सह मनोनीत किया है। जिसमें सिकटा प्रखण्ड निवासी अजीत कुमार भारद्वाज को पश्चिम चम्पारण बेतिया (मण्डल) जिला का वाणिज्य प्रकोष्ठ का कार्यक्रम प्रभारी बनाया है। इसके साथ बिहार प्रदेश का वाणिज्य प्रकोष्ठ का भाजपा का क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमित सदस्य का दायित्व निर्वहन भी कर रहे हैं। इतना हीं नहीं प्रदीप कुमार गुप्ता को जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। उधर प्रभु नारायण को बगहा और ढाका मण्डल का सह संयोजक मानोनित किया है। ढाका का जिला संयोजक परमानंद जायसवाल जबकि बगहा का जिला संयोजक अजय मोहन गुप्ता को मनोनीत किया गया है। उपर्युक्त मनोनयन प्रो.डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता प्रदेश संयोजक भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश ने किया है। बेतिया के कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार भारद्वाज, बगहा के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभु नारायण बनाये जाने पर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ में प्रसन्नता है। इनके अतिरिक्त बगहा के मण्डल के संयोजक अजय मोहन गुप्ता और बेतिया मण्डल संयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता को बनाये जाने पर पार्टी व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
Post Views: 1
