Thu. Aug 6th, 2026
apnibaat.org
बेतिया: चम्पारण रेंज मुख्यालय बेतिया के डीआईजी डॉ. हर किशोर राय एक माह के लिए सेवाकालीन प्रशिक्षण को हैदराबाद में रहेंगे। ऐसे में उनके कार्य निष्पादन के लिए डीआईजी रेलवे डॉ.इनामुल हक मेगनू को चम्पारण रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा दिया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसके लिए अधिसूचना निर्गत कर दिया है। उल्लेखनीय है कि गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पदाधिकारियों के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस एकेडमी हैदराबाद में 31 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक ‘मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ (फेज-4) आयोजित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के 11 वरीय आईपीएस पदाधिकारी नामित हैं। उपर्युक्त प्रशिक्षण अवधि के क्रम में चम्पारण प्रक्षेत्र का कार्य वैकल्पिक प्रशासनिक व्यवस्था के रुप में सरकार सुनिश्चित करते हुए,डीआईजी रेलवे डॉ.इनामुल हक मेगनू को चम्पारण रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया है। बिहार सरकार गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, चम्पारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. हर किशोर राय के प्रशिक्षण के क्रम में रेल डीआईजी डॉ. इनामुलहक मेगनू चम्पारण प्रक्षेत्र का पुलिस प्रशासन और विधि-व्यवस्था सम्बंधी कार्य का निष्पादन करेंगे। सरकार के अनुसार इस वैकल्पिक व्यवस्था से प्रशिक्षण अवधि में चम्पारण प्रक्षेत्र में पुलिस कार्य और कानून-व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। गृह विभाग ने तिरहुत, मिथिला, बेगूसराय समेत अन्य पुलिस रेंज और पुलिस मुख्यालय के कई वरीय पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण अवधि के क्रम में वैकल्पिक प्रभार और प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था किया है, जिससे प्रशासनिक कार्य सुचारु ढंग से संचालित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply