Thu. Aug 6th, 2026
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत लौरिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 6 अगस्त 2026 को 10.05 बजे पूर्वाह्न, लौरिया बाज़ार में प्रियंका मोबाइल के सामने एनएच 727 पर एक व्यक्ति बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 बीबी 1103 को संदिग्ध रुप में खड़ा पाया। पुलिस ने जाँच किया और उसके पास एक देसी लोडेड पिस्टल एवं एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद किया गया। उसका नाम, पता पूछने पर विकास शाह पिता पूर्णमासी शाह ग्राम मोतीपुर थाना सिरसिया जिला पश्चिम चम्पारण बेतिया बताया। इस सम्बंध में लौरिया थाना में काण्ड अंकित कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक बेतिया कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पिस्टल -1, जिंदा गोली- 2, अतिरिक्त मैगजीन-1, बाइक-1 बरामद किया गया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply