
apnibaat.org
नरकटियागंज : नरकटियागंज प्रखण्ड के कुण्डिलपुर-बरगजवा गाँव में ग्रामीणों ने चोर को दबोचा कर शिकारपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया। बताया गया है कि एक मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चोरी के आरोप में दबोचा गया व्यक्ति नेपाल के परसा जिला के लमहरिया पोखरिया गांव निवासी प्रेम राम बताया गया है। उपर्युक्त घटना कुण्डिलपुर-बरगजवा गांव की बताई गई है। सूत्र बताते हैं कि सोमवार रात कुण्डिलपुर गांव निवासी हारुन मियां के घर में सोने के क्रम में चोर घर में घुसा, खड़खड़ाहट की आहट पर हारुन मियां की नींद टूट गई। उन्होंने देखा कि चोर छत पर चढ़कर नीचे कूदकर भागने का प्रयास कर रहा है। उसी क्रम में हारुन मियां भी छत से कूद गया और शोर मचाते हुए भागते हुए व्यक्ति का पीछा करने लगा। चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और भाग रहा व्यक्ति दबोच लिया गया। गाँव के लोगों ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को अपनी अभिरक्षा में रखा और सुबह मंगलवार को ग्रामीणों ने शिकारपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोर हिरासत में लेकर थाना लौट गई। उपर्युक्त मामला में गृहस्वामी हारुन मियां के आवेदन पर काण्ड अंकित किया गया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अनुसार काण्ड अंकित कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय को सौंप दिया गया है।
Post Views: 1
