Tue. Aug 4th, 2026
भितिहरवा स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस शिक्षण कार्य शीघ्र प्रारंभ : दिनेश यादव
apnibaat.org
  • पश्चिम चम्पारण जिला स्थित ऐतिहासिक भितिहरवा आश्रम स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की पढाई का श्रीगणेश होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उत्तर भारतीय कच्छ सेवा संस्थान गांधीधाम (गुजरात) के दुर्गेश नंदन के हवाला से खबर है कि उपर्युक्त विद्यालय में 10 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे कृत्रिम बुद्धिमत्ता(आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) आधारित पढाई की व्यवस्था प्रारम्भ होने जा रही है। उपर्युक्त शिक्षण कार्यक्रम का श्रीगणेश मुख्य अतिथि बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम व विशिष्ट अतिथि डॉ अनील कुमार सिन्हा होंगे। उपर्युक्त शिक्षण कार्य में प्रत्येक विद्यार्थी को एक आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस शिक्षक मिलेगा। प्रत्येक विद्यार्थी ग्राह्य क्षमता व आवश्यकता अनुसार शिक्षा ग्रहण करेंगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाले शिक्षक का शिक्षा बोलकर प्रश्न पूछने पर बोलकर उसका उत्तर देंगे। वह शिक्षक विद्यार्थियों को गृहकार्य में सहायता लेने, फोटो स्कैन कर उत्तर प्राप्त करने, परीक्षा की तैयारी करने तथा विभिन्न भारतीय भाषा में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने जैसी सुविधा प्रदान करेंगे। उपर्युक्त शिक्षा सेवा 24 घंटा उपलब्ध रहेगा। महेश्वर लक्ष्मी मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.अनील कुमार सिन्हा मूलतः मुजफ्फरपुर निवासी हैं, वे गुजरात के कच्छ व विभिन्न क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों सेजुड़े हैं। उनकी इस पहल का उद्देश्य गांधी की जन्मभूमि गुजरात और कर्मभूमि भितिहरवा (बिहार) को शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। उपर्युक्त शिक्षण कार्य के प्रारम्भ होने की जानकारी विद्यालय संचालन समिति वरीय पदाधिकारी दिनेश यादव ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply