Fri. Jul 24th, 2026

राहुल कुमार ‘रानू’
नरकटियागंज : नीट पेपर लीक मामला के दृष्टिगत नरकटियागंज में बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने फ्लाइ ओवर से मार्च निकाला, शिवगंज, नागेंद्र तिवारी चौक होते हुए शहीद चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। इस क्रम में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नाराबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग किया। छात्रों का कहना कि नीट पेपर लीक से देशभर के लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग किया। छात्रों के प्रदर्शन के दृष्टिगत एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ शमन प्रकाश, आरओ अशोक कुमार, पुलिस निरीक्षक संतोष शर्मा, शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित कई थाना की पुलिस और जिला पुलिस बल के जवान पूरे मार्च के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply