Fri. Aug 14th, 2026
apnibaat.org
बेतिया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिम चम्पारण जिला परिषद ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के विरुद्ध पार्टी कार्यालय से रैली निकाल कर ईमली चौक पर पुतला दहन कर इस्तीफा की माँग किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिम चम्पारण जिला परिषद ने राष्ट्र में छात्र, नौजवानों के आंदोलन का समर्थन किया। पार्टी के नेता ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि राष्ट्र में लोकतांत्रिक संस्था की आज़ादी समाप्त कर दी गई है तथा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर निरंतर हमला किया जा रहा हैं। जिसका उद्देश्य राष्ट्र में तानाशाही की स्थापना है, जिसका आग़ाज़ हो रहा है, जिसका भरपूर विरोध भाकपा करता है। उपर्युक्त विरोध प्रदर्शन की रैली और पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, युवा नेता इदू,ओम प्रकाश, चन्द्रिका प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, कॉ. अशोक मिश्र, केदार चौधरी, समर दता, गायत्री देवी, आरती, कैलाश प्रसाद, मोहन यादव, अंजारुल, बब्लू दूबे व अन्य ने किया। उपर्युक्त नेताओं के अतिरिक्त अन्य कार्यकर्ता रैली और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply