Mon. Jul 20th, 2026

पूर्व अध्यक्ष डॉ.बी.के. चौहान ने सभी आगत अतिथि व सदस्य के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपेक्षा किया

रत्नेश कुमार गुप्ता/पवन कुमार
नरकटियागंज : रोटरी क्लब नरकटियागंज का 11वाँ इकाई गठन समारोह शहर के एक निजी सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण किया। जिसके अनुसार पूर्व अध्यक्ष डॉ.बीके चौहान ने वर्मा प्रसाद को पदभार सौंप दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए, सभी रोटरीयन को साधुवाद दिया और भविष्य में सामाजिक कार्य में तत्पर रहने का आह्वान किया। वर्मा प्रसाद ने अध्यक्ष और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सचिव का कार्यभार संभाल लिया। इतना ही नहीं, रोट्रेक्ट क्लब का अंबुज श्रीवास्तव अध्यक्ष और सचिव सत्या पाण्डेय बनाए गये। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन बिपिन चचान ने रोटरी क्लब की नई यूनिट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। विशिष्ट अतिथि जोन 27 के एजी रोटेरियन सुजय कुमार सिन्हा, सशस्त्र सीमा बल 44वीं वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह नेगी तथा मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड के कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने नई टीम को शुभकामना दिया। रवीन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि समाजहित के प्रत्येक कार्य में चीनी मिल प्रबंधन रोटरी क्लब के साथ रहेगा। नई कार्यकारिणी का परिचय सेवानिवृत प्रो.नर्मदेश्वर ओझा ने कराया। रोटरी क्लब की नई इकाई में ई.उमेश जायसवाल को उपाध्यक्ष एवं फाउंडेशन निदेशक, कुणाल राय को उपसचिव, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉ.अवध किशोर सिंह को पीपीएच संयोजक एवं कार्यक्रम निर्माण निदेशक, डॉ. बीके चौहान को पीपीएच सह संयोजक, शौखलाल जायसवाल को सदस्यता निदेशक, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी तथा कृष्ण कुमार पाठक को शैक्षिक गतिविधि निदेशक का उत्तरदायित्व सौंपा गया। उपर्युक्त समारोह में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेश कुमार गुप्ता, लोटस स्कूल के निदेशक गोलू उर्फ आशीष रतन तथा पार्षद प्रतिनिधि बड़ेलाल उर्फ अनील कुमार को रोटरी क्लब की सदस्यता भी दिलाई गई। इस क्रम में न्यू स्वदेशी सुगर मिल के कुलदीप सिंह ढाका, डॉ.अवध किशोर सिंह, जीतेंद्र जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, मणिभूषण श्रीवास्तव, डॉ.फैसल सिद्दीकी, अभिषेक कुमार, मो. काजिम, निशांत कुमार, सुमित कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। इकाई गठन समारोह के समापन पर पूर्व अध्यक्ष डॉ.बी.के. चौहान ने सभी आगत अतिथि व सदस्य के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपेक्षा किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply