
बेतिया : ए जी एम हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन डॉ शानी अंसारी ने किया। जिसमें जेनरल फिजिशियन ,स्त्री रोग, हड्डी एवम नस से संबंधित सभी बीमारियो का निःशुल्क परामर्श और उपचार किया गया। डॉ अश्विनम सिंह ने बताया कि लगभग 200 मरीजों का इलाज किया गया। इस क्रम में डॉ फातमा प्रवीण, डॉ रेशमा खातून, प्रशिक्षु चिकित्सक डॉ शाहीन फरहाना , डॉ कहकशा मसरुफ , डॉ लोकेश और सुमन कुमार मुख्य रुप से उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें।
