Sun. Jun 21st, 2026

पटना : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रही, जो जीवनभर स्वस्थ, सक्रिय एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के महत्व पर बल देती है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त योग प्रशिक्षक पवन कुमार सिंह ने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि इन योगाभ्यासों से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा तथा अन्य जीवनशैली जनित रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपनाकर लाभ उठा रही है। उन्होंने बताया कि योग द्वारा जीवन को हर परिस्थिति में सुखद एवं आनंददायक बनाया जा सकता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन अधिक सकारात्मक बनता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply