महाराष्ट्र के लातूर का ट्रक उप चालक की विद्युत् स्पर्शाघात से मौत
APNI BAT
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया चौक के पास माल वाहक ट्रक पर चढ़े खलासी (उप चालक) की विद्युत् स्पर्शाघात से मौत हो गयी। मृतक महाराष्ट के लातूर जिला निवासी पिंटू कुमार (40 वर्ष) बताया गया है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र से आये ट्रक पर खलासी चढ़ गया। उसी क्रम में वह विद्युत् स्पर्शाघात की चपेट में आ गया। घटना के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहाँ उसके मौत की खबर बताई गई है। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया की पुलिस मामला की छानबीन कर रही है।
