Tue. Jun 23rd, 2026

गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद 

apnibaat.org
गया: गया पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के छिपाये हथियार, गोली, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। इसके साथ ही एसटीएफ और पुलिस ने तीन नक्सली भी गिरफ्तार किया है। बिहार के गया जिला में पुलिस नक्सलियों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष छापामारी एवं सर्च अभियान संचालित कर रही है। इस क्रम में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, इमामगंज थाना क्षेत्र के गंगटी बाजार से तीन कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार, गोली एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। गया पुलिस ने इमामगंज के कादिरगंज निवासी रुपेश पासवान, सलैया थाना के उदय कुमार और गया जिला के भदवर थाना क्षेत्र के बबलू कुमार को गिरफ्तार किया है। सीनियर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर कादिरगंज तिलाठी पहाड़ी में सर्च अभियान संचालित कर तीन एसएलआर राइफल, सेमी ऑटोमेटिक राइफल 76 पीस, 315 बोर का कारतूस, 100 चक्र इंसास के गोली, 322 सेक्टर एसएलआर का कारतूस, 29 चक्र ऑटोमेटिक राइफल की गोली, 7 पीस एसएलआर की मैगजीन, एक निष्क्रिय केन बम, डेटोनेटर, वॉकी टॉकी मोबाइल बरामद किया गया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया