Sun. Aug 2nd, 2026

स्मृति नगर में दूसरे बार गार्ड के साथ मारपीट की घटना हुई है। इस बार महिला गार्ड से साथ चार आरोपियो ने मारपीट और छेड़छाड की। महिला गार्ड ने रजिस्टर पर एंट्री करने के लिए कहा था। इसी बात पर विवाद हो गया था। जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस से भी युवको ने  बहस  की है। हाँलांकि अधिकारी पुलिस के साथ किसी तरह की घटना होने से इनकार कर रहे है। पुलिस ने चारो आरोपियो का जुलूस निकाला। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया है। इसके बाद में भी ग्रीन वैली के गेट पर मार मारपीट हो चुकी है। ट्रांसपोर्टर के बेटे ने गार्ड की इंट्री करने के विवाद में हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात लगभग साढे नौ बजे के आस पास ग्रीन वैली के गेट पर हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply