Wed. Jun 24th, 2026

नवजीवन पंचकर्म प्राकृतिक चिकित्सा सह योग आश्रम मे विविध रोगो का अचूक इलाज : योगाचार्य डा, रामगोपाल

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोकामा। स्थानीय चिन्तामणिचक में प्राकृतिक और योग चिकित्सा विशेषज्ञ , योगाचार्य डा, रामगोपाल ( विश्व प्रख्यात मर्म चिकित्सक योगाचार्य हेमंत खेडेकर द्वारा गुरूकुल योगाश्रम,पूणे, महाराष्ट्र से पांच बर्षिय दीक्षान्त प्राप्त) द्वारा जानु चरित, मर्म चिकित्सा, शिरोधारा, मसाज और योगाभ्यास के माध्यम से विविध रोगों का अचूक इलाज किया जाता है।
यहाँ घुटने का रोग यथा घुटने का दर्द, लिंगामेंट इंजरी ( सभी प्रकार के) सायनोविनयल फ्लुइड (ग्रीस) की कमी, घुटना घिसना, आस्तियों, आर्थराइटिस, सुजन में जानुवस्ति आदि।
आंखों का रोग यथा सफेद मोतिया ( कैटरैक्ट), काला मोतिया ( ग्लूकोमा), चश्मा लगना, नज़र कम होना में नेत्र तर्पण सहारक है। रीढ़ की हड्डी रोग यथा गर्दन दर्द, सर्वाइकल, कमर दर्द, स्पाइन में कम्प्रेशन, डिस्क बल्ज,रीढ की हड्डी में गैप, न्यूरोजिकल और कमर की सभी तकलीफों में सहायक है।
दिमाग रोग सिर में दर्द, माई ग्रेन, डिप्रेशन, तनाव, अनिन्द्रा , वात संतुलन, नसों को आराम पहुंचाने, नसों को शक्ति व ठहरे हुए भाव निकालने में शिरोधारा सहायक है।


यहाँ दूर से दुर्लभ रोगों से ग्रसित लोग आते हैं।
इसके अलावा योगाभ्यास, हवन, उचित खान पान के माध्यम से भी रोग का निदान किया जाता है। श्री रामगोपाल ने बताया कि योग है, तो रोग नहीं। हवा ही दवा है, पेट सफा, तो हर रोग दफा। यहाँ बाहर के रोगियों को उचित मूल्य पर रहने और खाने की भी व्यवस्था है। सारा आश्रम बांस और काश से निर्मित और सुसज्जित है।पटना जिले के मोकामा प्रखण्ड स्थित चिन्तामणिचक में गंगा के मनोहारी तट पर बसा यह आश्रम बर्बस आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि सब रोग वात, पीत और कफ में निहित है, जो प्राकृतिक योग और मर्म चिकित्सा से इलाज संभव है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया