Wed. Jun 24th, 2026

सुनील कुमार ठाकुर
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित गुलाबबाग में जन सुराज विचार मंच ने बुद्धिजीवियो की एक बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता वरीय समाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू ने की। उपर्युक्त कार्यक्रम के संयोजक जन सुराज संचार साथी के जिला प्रभारी विकास बिहारी सिंह, जबकि कार्यक्रम का संचालन जन सुराज विचार मंच के जिला प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने किया। बुद्धिजीवियों की के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं जिला के वरिष्ठ पत्रकार-स्तंभकार-साहित्यकार सुनील रहे। जन सुराज विचार मंच की बैठक के लिए “बिहार में पलायन” विषय का निर्धारित रहा। इस विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील दुबे ने कहा कि बिहार में पलायन की स्थिति नई नहीं है। पलायन के मुख्य कारणों में राज में रोजगार के अवसरों का कम होने के साथ-साथ सरकार की संवेदनहीनता एवं आमजन में जागृति का अभाव है। रोजगार की दृष्टि से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिहार के सभी जिलों में औद्योगिक परिक्षेत्र की कल्पना के साथ-साथ इसकी स्थापना भी की गई है, लेकिन दुखद पहलू यह है कि उन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो सकी जिसके लिए औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण किया गया। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे विषय के लिए आमजन जागृत हो, सरकार को अपना भी सुझाव दे। सरकार का दायित्व हैं, कि इस दिशा में ठोस कदम उठावे। उपर्युक्त बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन मे नरेंद्र सिंह ने कहा कि पलायन अपने बिहार में एक बीमारी जैसी है। जिसके समुचित इलाज की आवश्यकता है। जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर बिहार से पलायन पर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं, उनकी यह आवाज पूरे बिहार की आवाज है। पलायन की रोकने के लिए बिहार सरकार को दृढ़ संकल्पित होना होगा। जन सुराज संचार साथी के प्रभारी विकास बिहारी सिंह ने कहा कि यह समस्या तब तब तक बनी रहेगी, जब तक सरकार रोजगार के अवसर को बढ़ावा नहीं देगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए सरकार को विशेष रूप से एक प्लान तैयार करना पड़ेगा। जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने आमआवाम को यह बता दिया है कि बिहार का विकास जब तक धरातल पर नहीं होगा तब तक पलायन के संकट से बिहार मुक्त नहीं होगा। विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर झा ने कहा कि बिहार की जनता को रोजगार के अपने हक के लिए अपने आप में जनचेता जागृत करनी होगी। वरिष्ठ पत्रकार अनामुल हक ने कहा कि पलायन की समस्या सरकार नहीं बिहार में पैदा की गई है और इसके लिए सरकार को विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है। बेतिया प्रखंड की पूर्व प्रमुख उषा सिंह, पत्रकार कमलेशमणी त्रिपाठी ने कहा कि पलायन की समस्या का निदान बात से नहीं की जा सकती। इसके लिए विशेष योजना तैयार करनी होगी। बैठक में ई. धीरज कुमार तिवारी, ई. मनीष कुमार द्विवेदी, शिक्षाविद शत्रुघ्न मिश्रा, जगदीश राम, हीरालाल प्रसाद, सकलदेव प्रसाद, पत्रकार अभय कुमार मिश्र, छायाकार -पत्रकार पवन कुमार पाठक, अवध किशोर तिवारी, पत्रकार छायाकर सुजय प्रकाश पांडे, संतोष कुमार,, नवीन कुमार यादव, पर यह समाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार सिंह व दर्जनो प्रबुद्धजन की उपस्थिति रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया