Sat. Jul 27th, 2024

अमरीश झा प्रदेश के उपाध्यक्ष और उमाशंकर चौहान प्रदेश के संयुक्त सचिव मनोनित

बिहार प्रेम मेन्स यूनियन के अध्यक्ष ने जारी किया मनोनयन पत्र

मंजय लाल सत्यम की रिपोर्ट

पटना। बिहार राज्य का सशक्त श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार से पंजीकृत, पत्रकारों के हितार्थ कार्यरत संगठन “बिहार प्रेस मेन्स यूनियन” इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई एफ डबल्यू जे) से सम्बद्ध ने अमरीश झा को उपाध्यक्ष और उमाशंकर चौहान को संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। उपर्युक्त मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार ने किया है।
उन्हें संगठन को जुझारू व सशक्त बनाने के साथ संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई। इन्हें पत्रकारिता की गरिमा बरकरार रखते हुए पत्रकारहित में कार्य करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके पदाधिकारी बनाये जाने पर यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एस एन श्याम, आई एफ डबल्यू जे के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु कुमार सतीश, राष्ट्रीय सदस्य भोला प्रसाद प्रदेश प्रधान महासचिव रविशंकर शर्मा, प्रदेश महासचिव राजकिशोर सिंह, आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार शर्मा, राजन मिश्र, बरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र झा, अंकेश कुमार, गणेश पाण्डेय और राहुल कुमार ने हार्दिक बधाई देते हुए, सशक्त संगठन की अपेक्षा किया है। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी की गई।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply