Sat. Jul 27th, 2024
पहली पत्नी की बिना सहमति नेपाल में दूसरा  विवाह पहली पत्नी और बच्चों को घर से निकाला
नरकटियागंज : पहली पत्नी की अनुमति बिना नेपाल में दूसरा विवाह कर पहली पत्नी और बच्चों को घर से निकालने का एक मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि लुधियाना में पत्नी की अर्जित किए गये 4,00,000 रुपए लेकर फरार सुनील साह ने नेपाल में दूसरी महिला से विवाह कर लिया है। इस मामला में शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहुनिया उपाध्याय टोला गांव निवासी उषा देवी ने शिकारपुर थाना में शिकायत किया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामला की छानबीन की जा रही है। दोषी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया जाएगा। आरोप है कि उषा देवी का विवाह वर्ष 2008 में हुआ। उसके दो बच्चे भी हैं, वर्ष 2009 में उसके पति आर्थोपार्जन के लिए लुधियाना लेकर  गए। लुधियाना में उसके पति मजदूरी करते और उषा कपड़ा सिलाई का काम करती रही। वस्त्र सिलाई कर उसने लगभग चार लाख रुपए जमा किया। इसी बीच उसके पति अचानक बिना बताए उसके कमाए रुपए लेकर लुधियाना से गायब हो गए।खोजबीन करने के बाद भी उसके पति का अता पता नही चला, तब उषा अपने बच्चों के साथ वापस घर केहुनिया आ गई। विगत माह अप्रैल 2024 में उसके पति ने एक नेपाली महिला से विवाह कर अपने साथ घर लाया गया। उसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका पति बच्चो का खाना पीना बंद कर घरेलू हिंसा पर उतर गया। विरोध पर सुनील साह ने आभूषण छीनकर उषा व उसके बच्चो को घर से निकाल दिया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply