Tue. Apr 30th, 2024
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शार्प शूटर नरकटियागंज अनुमंडल के मसही निवासी के घर पहुंची पुलिस ने पूछताछ किया
बेतिया :पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसहीं गांव में गौनाहा थाना पुलिस के सहयोग से बाहर की पुलिस टीम ने दोनो युवक के पिता से पूछताछ किया। योगेंद्र राउत और साहब साह से पुलिस व मीडियाकर्मियों ने पूछताछ किया। उल्लेखनीय है कि मसहीं के योगेंद्र राउत के पुत्र सागर पाल 21 वर्ष और साहब साह के पुत्र विक्की 24 वर्ष को मुम्बई पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गिरफ्तार दोनों युवक पश्चिम चम्पारण बिहार के निवासी बताये गए हैं। वे लॉरेंस गिरोह के लिए कार्य करते रहे हैं, सलमान के घर पर फायरिंग के लिए लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल ने दोनों युवको को टास्क दिया, जबकि फायरिंग के लिए एक माह से रेकी की जाती रही। मुंबई पुलिस के हवाले से खबर है कि उन्होंने लॉरेंस गिरोह के दो शार्प शूटरों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग किया। यह बिहार के पश्चिम चम्पारण के निवासी बताये गए हैं। गिरफ्त्तार शूटर विक्की गुप्ता 24 वर्ष और सागर पाल 21 वर्ष बताये गये हैं।
उनके बताये पता की तफ्तीश के लिए पुलिस मसही पहुँची और विक्की के पिता साहेब साह उर्फ़ साहब गुप्ता तथा सागर पाल के पिता योगेंद्र राउत से पूछताछ किया। इस दौरान गाँव वालों की भारी भीड़ देखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कभी किसी गलत कार्य में नहीं देखा गया। वे रोजगार की तलाश में गुजरात रहते हैं। गांव वालों का कहना है कि अधिक कमाने के चक्कर में दोनों युवक गैंगस्टर के जाल में फंस गए होंगे। उनके घर भी ठीक नहीं है। विक्की गुप्ता और सागर पाल का घर आधा अधूरा है। मुखिया पति सोआ लाल महतो ने बताया कि विक्की 9 वीं तक पढ़ सका और सागर पाल 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी कर घर परिवार की आर्थिक समृद्धि के लिए रोजगार की तलाश में गुजरात गए। वहां अधिक कमाई के लिए अंडरवर्ल्ड के संपर्क में आकर भविष्य खराब कर बैठे। ग्रामीण क्षेत्र के लोग घटना की खबर पर आश्चरिचक हैं।
उधर मुंबई पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स बताते हैं कि दोनो शूटर अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस के भाई अनमोल के संपर्क में रहे हैं। उन्हें वर्चुअल नम्बर से निर्देश दिया जाता रहा है। पुलिस के अनुसार दोनो एक माह से रेकी कर रविवार को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply