Wed. Mar 19th, 2025

 

सिविल डिफेन्स कर्मियों ने 50 से अधिक बच्चों, महिलाओं और बिछड़े बुजुर्गों को परिजनों से मिलवाया

पटना। वासंती चार दिवसीय चैती छठ के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना सिटी स्थित एक दर्जन से अधिक घाटों पर सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) ने भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिगत सेवा और सहयोग की कमान संभाली। लॉ कॉलेज घाट से लेकर गायघाट तक 21 से अधिक सिविल डिफेंस के वार्डन को पटना जिला प्रशासन ने तैनात किया। पटना नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डेन विजय कुमार सिंह उपाख्य श्याम नाथ सिंह ने वार्डनो के साथ पटना सिटी के प्रसिद्ध गंगा घाट (गायघाट) पर सेवा सहयोग के लिए जिला प्रशासन की ओर से 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कर्त्तव्य निर्वहन किया।

जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस कोर को छठ व्रतियों की सेवा और सहयोग में लगाया।  पटना के अतिरिक्त जहानाबाद, गया, औरंगाबाद के छठव्रती भी इस घाट पर चार दिन से डेरा डाले रहे। गायघाट पर पटना जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए अस्थाई कंट्रोल रूम में बने पब्लिक एड्रेस सिस्टम माध्यम से 50 से अधिक बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलवाने का कार्य सिविल डिफेंस ने किया।

चीफ वार्डनएसएन श्याम ने गायघाट से लेकर दीदारगंज तक रिवर पेट्रोलिंग के माध्यम मोटर बोट से छठ व्रतियों की भीड़ का अवलोकन किया और भीड़ नियंत्रण का कार्य किया। इस कार्य में वार्डन अखिलेश प्रसाद, महिला वार्डन रूनम कुमारी, डिवीजनल वार्डन सरदार मनोहर सिंह, वार्डन संजय पासवान शामिल रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply