रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना: बिहार खादी हैंडलूम तथा हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर को भारत चुनाव आयोग ने बिहार राज्य में वोटरों को जागरूक करने का दायित्व सौंपा है। प्रदेश में प्रथम चरण में जिन चार लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होना है, वहां आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मैथिली ठाकुर खादी मॉल आई और उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। जिसमें सभी भारतवासी को अनिवार्यतः शामिल होना चाहिए। मैथिली ठाकुर ने कहा कि सभी पर्व में लोग अपने परिधान को धारण करते हैं, उसी प्रकार लोकतंत्र के महापर्व का परिधान खादी वस्त्र हो सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के दौरान चरखा को हथियार बनाया और खादी एवं ग्रामोद्योग को प्रत्येक व्यक्ति की सशक्त्ता का माध्यम। लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक वोट अनमोल है, इसलिए वोट देने अवश्य जाएं। खादी पहनकर वोट करें तो सोने पर सुहागा जैसा होगा। इस अवसर पर बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की और कहा कि मतदान महादान है। देश के नागरिक जितने अधिक जागरूक होंगे, देश उतना सशक्त होगा।