Sat. May 2nd, 2026
पराउटोला बनकटवा स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में चोरी
लौरिया,पश्चिम चम्पारण: लौरिया बेतिया मुख्य पथ पर बनकटवा गांव के समीप बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर परिसर से अज्ञात लोगों ने मंदिर के अंदर की सामग्री व अन्य समान चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
इस सम्बंध में मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी ने लौरिया थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी को आवेदन दिया है। गांव के सटे व मंदिर परिसर में चोरी की घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है की मंदिर परिसर में देर शाम तक असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply