Sun. Mar 23rd, 2025
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज के पुरानी बाज़ार स्थित गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर में लोक शिक्षा समिति मुजफ्फरपुर बिहार के तत्वावधान में सोमवार से तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला प्रारम्भ हुई। जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य वाणी कांत झा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग निरीक्षक (चम्पारण) अनील कुमार राम, विभाग प्रचारक नीतीश कुमार (बनारस) सेवा निवृत प्रधानाचार्य अवधेश कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। तत्पश्चात आचार्या सोनी और विनीता ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की आराधना प्रस्तुत किया। आचार्य कार्यशाला में शामिल अतिथियों और उद्घाटक का परिचय आचार्य अभय कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वाणी कांत झा ने  कि विगत सत्र 23- 24 में सम्पादित कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए आगत अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया। श्री झा ने आगामी सत्र 2024- 2025 में होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा किया। आचार्यो को सम्बोधित करते हुए, विभाग प्रचारक नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी के कंधों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने की गुरुत्तर जिम्मेदारी हैं। जिसका निर्वहन दृढ निश्चय पूर्वक कर लोकशिक्षा समिति के राष्ट्र निर्माण में सशक्त भूमिका निभाएं। उधर विभाग निरीक्षक अनील कुमार राम ने तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर में शामिल आचार्य और भगिनी को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुगलों ने सिर्फ देश की सम्पदा को लूटा, किन्तु अंग्रेजो ने तो लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति के कारण भारतीय संस्कृति को क्षत विक्षत कर दिया। मैकाले ने कहा था कि भारत के लोग तन से भारतीय रह जाएंगे लेकिन मन से अँगरेज़ बन कर रहेंगे। जिस प्रकार देश को अंग्रेजो ने लूटा, उनके जाने के बाद तन से भारतीय और मन के अंग्रेज़ों ने देश को दीमक की भाँति खोखला कर दिया है। नई शिक्षा नीति 2020 लागु कर प्रधानमंत्री ने देश के नौनिहालों को तन और मन से भारतीय बनाने का प्रयास प्रारम्भ किया है। जिसे पुष्पित और पल्ल्वित करने का कार्य आचार्य और भगिनी के कंधो पर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि विद्या मंदिर के आचार्य और भगिनी अपने गुरुत्तर दायित्व का निर्वहन दृढ निश्चय से करेंगे और राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का कार्य करेंगे। श्री राम ने कहा कि विद्या भारती एक ऐसा संगठन है, जो भैया बहन के विकास के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्व में योजना बनाता हैं तथा समय-समय पर उसकी समीक्षा भी करता है। जिला निरीक्षक अनील कुमार ने बताया कि भैया बहनों का विकास किस प्रकार हो ताकि समाज में शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार भी दिखे। विभाग प्रचारक नीतीश ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में भारत का निर्माण करना होता है, जो भारत अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा प्राप्त कर पुनः विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त हो। कार्यक्रम में तबलावादक विनोद मुखिया के वादन से सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
 उपर्युक्त तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला को सफल बनाने में श्याम बिहारी सिंह, नितेश कुमार वर्मा, कलाधर पाठक, विनोद कुमार दुबे, प्रेमचंद्र मिश्र, रवींद्र दुबे, अभय तिवारी, मेघा खर्दवाल,विनीता कुमारी,सोनी कुमारी, नीता मेहता, स्मिता कुमारी, सविता कुमारी, अप्पी कुमारी, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, पिंटू कुमार,सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार शरण, मलय नीरव, नीतिन कुमार रवि, दिलीप कुमार दास, सुरेश यादव, दिनेश पंडित की भूमिका प्रशंसनीय रही।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply