Thu. Mar 20th, 2025
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसबी 44 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में वाहिनी के संदीक्षा सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। वाहिनी के संदीक्षा सदस्यों के बीच महिला मुद्दों पर जागरुकता के साथ महिला सशक्तिकरण सुरक्षा से सम्बंधित मुद्दों पर निबंध प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें सभी महिला प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर शामिल हुए। उप-कमांडेंट ने बताया कि नारी शक्ति की उपलब्धियों को सैल्यूट करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनितिक, सामाजिक व अन्य उपलब्धियों के उत्सव के रुप में मनाया जाता है। उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि नारी शक्ति मानव जीवन के लिए कितनी विशेष हैं। भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवताः”। नारी शक्ति के वंदन और अभिनंदन से उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के पदाधिकारी, संदीक्षा सदस्यों तथा अन्य बल कार्मियों सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे। उपर्युक्त जानकारी प्रचार शाखा 44 वाहिनी स.सी.बल नरकटियागंज ने मीडियाकर्मियों को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply