पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-मेरा परिवार भारत व भारतीय
खोखली, डपोरशंखी, बेबुनियाद व जुमलेबाजी, पीएम मोदी के असली परिवार पूंजीपति: किरण देव यादव
अलौली खगड़िया। पीएम नरेंद्र मोदी का बयान मेरा परिवार भारत व भारतीय है, उक्त बयान खोखली, डपोरशंखी, बेबुनियाद एवं जुमलेबाजी तथा अक्षरशः झूठा है, कथनी करनी में काफी अंतर है, इनका एक भी बयान सही नहीं है। उपर्युक्त बातें देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि भारत माता का विक्रेता मोदी का परिवार भारत व भारतीय नहीं हो सकता, चुंकि देश की आत्मा – सभी सरकारी विभाग को बेच दिया गया है। देश संविधान लोकतंत्र पर खतरा पैदा कर दी गई है। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक, मानसिक, गुलामी की ओर धकेल दी गई है। यदि भारत उनका परिवार होता तो छद्म राष्ट्रवाद एवं वोट की राजनीति के तहत पुलवामा जैसे घटना का अंजाम नहीं करवाता, शहीदों को सम्मान व आश्रितों को मुआवजा अभी तक लंबित नहीं रहता। देश की सीमा पर जवान बेवजह शहीद नहीं होता। विश्व स्तर पर पूर्व से रहा विश्व गुरु भारत आज अपमानित नहीं होता। देश का जीडीपी झूठा वृद्धित आंकड़ा नहीं दिखाता। भारत को विश्व स्तर पर हंसी का पात्र मजाक बनाकर नहीं रखता। यदि भारतीय इनका परिवार होता तो देश के 80% आबादी अन्नदाता किसान पर लाठी, गोली, आंसू गैस, ड्रोन से युद्ध जैसा हमला नहीं करता, सड़कों पर दीवाल नहीं बनाता, कील नहीं ठोकता, 755 किसने की हत्या नहीं करता, किसानों का जमीन हरपने के लिए तीन कृषि बिल काला कानून नहीं लाता। श्री यादव ने कहा कि देश के 55 प्रतिशत आबादी नौजवानों का जिन्हें, सभी सरकारी विभागों को निजीकरण कर बेरोजगार नहीं बनता, नौकरी नहीं छीनता। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिला अपमानित नहीं होती, बलात्कार, हत्या, अपमान का शिकार नहीं होता। बिलकिस बानो, निर्भया, अरुण, माया, प्रियंका, इमराना, सौम्या, भंवरी देवी, प्रियदर्शनी, अंजना मिश्रा, मुंबई रेप, मथुरा रेप, कांड नहीं होता। महिलाओं को न्याय मिलता। महिलाएं सामूहिक बलात्कार का शिकार नहीं होता। देश की शान महिला पहलवान बेइज्जत नहीं होती। मोदी सरकार भ्रष्ट पूंजीपति एवं चरित्रहीन बाबा, बलात्कार कांड में लिप्त भाजपाई सांसदों एवं बिलकिस बानो के हत्यारे को क्लीन चिट नहीं देता, संरक्षक एवं वाशिंग मशीन नहीं बनता।
श्री यादव ने कहा कि यदि मोदी सरकार का परिवार भारतीय एवं बिहारवासी होता तो भारत एवं बिहार का किसान, मजदूरों का देश व राज्य नहीं बनता। मजदूरों का आर्थिक व श्रम शोषण करने हेतु चार लेबर कोड कानून नहीं बनाता। बिहारी मजदूर अपने ही देश में प्रवासी व अपमानित नहीं होता। देशवासियों के मौलिक अधिकार रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, दवा, रोजगार से वंचित नहीं करता। कॉलेजियम सिस्टम समाप्त कर सच्चे अर्थों में न्याय देता, कामन स्कूल सिस्टम के बजाय शिक्षा का निजीकरण, व्यवसायीकरण, संप्रदायीकरण कर शिक्षा बजट नहीं घटाता। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी का परिवार सच्चे अर्थों में अडानी, अंबानी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, कुलदीप सिंह सेंगर, चिन्मयानंद, बृजभूषण शरण, अजय मिश्रा, टोनी मिश्रा, नारायण साईं , आसाराम, राम रहीम, रामपाल, वीरेंद्र देव दीक्षित, भीमानंद, परमानंद, संदीप सैनी, सक्षम पटेल, कन्हैयालाल मिश्र, विनोद आर्य , पुलकित आर्य , पदमा राजन, रामदुलार गौर, रमेश जार्कीहोली सहित अन्य बलात्कार कांड में लिप्त सांसद एवं बाबा ही परिवार है। देश के सबसे बड़े बूचर खाना 400 एकड़ जमीन में पहले तेलंगाना के अलकबीर का संचालक सतीश सव्बरवाल हिंदू है जिसे पीएम मोदी का कृपा प्राप्त है।