Sat. Jul 27th, 2024

 

महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह में रंग गुलाल के साथ होली के गानों पर खूब झूमीं भूमिहार समाज की महिलाएं

APNI BAT

पटना, : भूमिहार महिला समाज का स्थापना दिवस, महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना के होटल मौर्या में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ शांति रॉय शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन विशिष्ट अतिथि पद्मश्री, पद्मविभूषण डॉ सी.पी ठाकुर एवं एमएलसी सच्चितानंद राय ने किया। इस अवसर पर भूमिहार समाज की नामचीन हस्तियां उपस्थित रहे, उन्होंने आयोजन को सार्थक बताया। उनमें प्रख्यात चिकित्सक, जज, एम.एल.सी, शिक्षक, समाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में शामिल रहे। समारोह (कार्यक्रम) का  विधिवत शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बिन्नीबाला ने गणेश वंदना एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने चार चांद लगा दिया। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भूमिहार समाज की विशिष्ट महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित किया गया। श्वेता साही (रग्बी चैम्पियन), शोमना (क्रिकेट प्लेयर), वंदना रंजन (समाजसेविका), ऋतुराज पूजा (मगही एवं हिन्दी साहित्य), कृष्णाजी (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त), दिव्या मिता (हाईकोर्ट जज), निवेदिता निर्विकार (हाइकोर्ट एडवोकेट), दिव्या कुमारी (ट्रेन चालक), श्वेता विश्वास (महिला आयोग सदस्य), दिलमणी देवी (एक्स चेयरमैन महिला आयोग बिहार) एवं पद्मभूषण डॉ सी.पी. ठाकुर, संतेन्द्र संगीत (गायक), गौरव राय (ऑक्सीजन मैन), डॉ अभिषेक (समाज सेवक), प्रिय रंजन और केशव को संगठन ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष मुक्ता शर्मा ने अपने समाज के लिए किए गए कार्य एवं आने वाले कार्य लक्ष्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों ने संगठन में होने वाले कार्यक्रम उद्देश्य की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद भी दिया। इस प्रकार उन्होने होली मिलन समारोह भी धमाल पूर्वक मनाया।

उपर्युक्त समारोह में एक से एक कलाकारों ने नृत्य गायन एवं कविता प्रतुति कर खूब रंग जमाया। इस विशेष अवसर पर संगठन की स्मारिका लक्षिता प्रकाशित कर वितरण किया गया। महिमा शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस पर दो प्रोजेक्ट का शुभारम्भ भी किया। जिसमें एक है महावीर वात्सल्य में एयर प्यूरीफायर डोनेट किया जाना और दूसरा एक जरूरतमंद को ठेला डोनेट किया गया। इस विशेष अवसर पर शहर और समाज के अधिकाधिक व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रस्तुति: अनमोल कुमार

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply