Tue. Apr 21st, 2026

 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत वाल्मीकिनगर के चकदहवा क्षेत्र से रुपए कलेक्शन कर लौट रहे भारत फाइनेंस के कमी से दो अज्ञात युवकों ने 15 फरवरी 2024 को चमानिया मोड के पास 26,000 रुपए लूट लिया। उपर्युक्त मामला में वाल्मीकिनगर थाना में भारत फाइनेंस कर्मी रामाकांत यादव ने आवेदन देकर अज्ञात दो व्यक्तियों विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराया । घटना चकदहवा से समुह की राशि कलेक्शन करके लौटने की क्रम में घटी। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकिनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि कांड दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply