Sat. Jul 27th, 2024
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखण्ड स्थित मंगुराहा में सोमवार को 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय नरकटियागंज ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयाटोला मुंगराहा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2023-24 अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान अयोजित किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं संगीत के माध्यम से सभी सीमावर्ती जन समुदाय को नशा से दूर रहने के लिए जागरुकता के साथ साथ छोटे प्रचार अभियान के माध्यम से चुने गए। अत्यंत गरीब व्यक्तियों को व्यवसाय से जोड़ने के लिए उन्हें उन्नतिशील प्रजाति वाले व्यवसायिक देशी मुर्गी के बच्चे एवं कुछ लोगों को व्यवसाय से जोड़ने के लिए उन्हें उन्नतिशील प्रजाति वाले व्यवसायिक बकरी के बच्चे पुर्णतः निःशुल्क प्रदान किये गए। इसके अलावा बल ने समय समय पर सीमावर्ती युवाओं/युवतियों एवं जरुरतमंद लोगों के लिए अन्य निम्न कार्यक्रम संचालित है। महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल/सीएपीएफ में भर्ती होने के लिए प्रेरणा व विस्तृत जानकारी प्रदान करना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर समग्र निधि में अंशदान के प्रति जागरुकता ‘मेरी माटी मेरा देश’अभियान, पञ्च प्राण जागरुकता, पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुकता, भारत सरकार के विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरुकता शामिल है। कार्यक्रम के दौरान 44 वीं वाहिनी के कमान्डेंट बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल ने सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं व युवतियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाते है। सशस्त्र सीमा बल हमेशा तत्परता के साथ सीमावर्ती लोगों को प्रशिक्षण देकर व्यवसाय से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाने में अहम् भूमिका निभाती रहती है, जिससे लोगों में आत्मनिर्भरता बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान 44 वाहिनी के कमान्डेंट बलवंत सिंह नेगी, अन्य पदाधिकारीगण, शिक्षक, जनता, बच्चे, महिलाएं, मीडियाकर्मी एवं अन्य बलर्मियों सहित लगभग 600 लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply