Thu. Jan 23rd, 2025

मशरूम उत्पाद दिव्यांग महिलाओं के लिए उपयुक्त : राज्यपाल

अगरतला (त्रिपुरा) । त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला के चिल्ड्रेन पार्क में 6 फरवरी 2024 से दिव्यांग सशक्त विभाग (सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार) आयोजित दिव्य कला मेला के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री, प़तिभा भौमिक ने कहा कि इस बर्ष का यह 14 वां मेला है। जिसमें देश भर से आए दिव्यांग स्वयं निर्मित उत्कृष्ट उत्पादो का बिक़ी कर अपना आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करती है जो दिव्यांग महिलाओं के सशक्त बनाने मेमें सहायक है।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री प़तिभा भौमिक ने कहा कि दिव्यांग अर्थात दिव्य अंग, जिसके माध्यम से वह अपने नया तकनीक विकसित करती है। पधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने विकलांग का नामकरण दिव्यांग से कर बडा ही सराहनीय कदम उठाया है। एपीपी एग़ीगेट खूंटी झारखंड के बिक़ी स्टाल को देख कर इसे सराहनीय कदम बताया।
त्रिपुरा के राज्यपाल, इन्द़सेन रेड्डी नल्लू ने कहा कि मशरूम उत्पाद दिव्यांग महिलाओं के लिए उपयुक्त और सरल है। उन्होंने ने देशभर आए दिव्यांग जनों का स्वागत करते हुए उनका हौसला अफ़ज़ाई किया और आत्मनिर्भरता की ओर बढते रहने के लिए प़ेरित किया।
इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष सह प़बंध निदेशक, नवीन कुमार शाह ने कार्यक्रम के उपलब्धि पर प़काश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply