Sun. Mar 23rd, 2025
बेतिया: सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम-2023 अंतर्गत सीमावर्ती किसानो को ‘निःशुल्क प्याज बीज का पौधा’ का वितरण भारी मात्रा में किया गया। उपर्युक्त प्याज़ वितरण कार्यक्रम ‘उच्च विद्यालय चौहट्टा रामपुर’ में किया गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल 44 वीं बटालियन के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी गणमान्य लोग शामिल हुए। प्याज बीचड़ा वितरण कार्यक्रम के  क्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब किसानो को उच्च गुणवत्ता वाला व्यावसायिक प्याज बीज का पौधा निःशुल्क वितरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान आर.पी. सिंह व उनके सहयोगी डॉ. भूषण कुमार, विषयवस्तु विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज ने इसकी उपज को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए विस्तृत जानकारी भी दी गई। एसएसबी के ‘प्याज़ बीचड़ा’ वितरण कार्यक्रम से किसान व सीमावर्ती ग्रामीणों में प्रसन्नता व उत्साह दृष्टिगोचर हुआ। एसएसबी के कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष व ग्रामीणों के अनुसार ऐसे कार्यक्रम से गरीबों को व्यवसाय मिलता है और वे रोजगार से जुड़ भी गए हैं। एसएसबी 44 वीं वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल समय समय पर सीमावर्ती युवक /युवतियो एवं आवश्यकता परक लोगों के लिए विभिन्न सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम संचालित किया जाता रहा है। एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत गरीब किसान, युवक-युवतियों को प्रशिक्षण व क़ृषि व्यवसायिक बीज/समाग्री वितरण कर लाभ पहुँचाना, महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल/ सीएपीएफ में भर्ती होने की प्रेरणा व विस्तृत जानकारी प्रदान करना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर समग्र निधि में अंशदान की जागरुकता, मेरी माटी-मेरा देश अभियान, पञ्च प्राण जागरुकता, पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुकता, भारत सरकार संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के सम्बंध में जागरुकता शामिल है।
 उपर्युक्त कार्यक्रम के दौरान 44 वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह नेगी,  हरिमेंद्र कुमार दुबे, उप सेनानायक अतुल कुमार तिवारी, सहा./सेनानायक, डॉ. आर.पी.सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज, डॉ. भूषण कुमार, विषयवस्तु विशेषज्ञ, पशु विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज नवीन कुमार, अशोक सुब्बा अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कृष्ण कुमार अनुसूचित जनजाति के जिला प्रमुख, मुन्ना देवरिया मुखिया रामपुर पंचायत, एस.एच.ओ. भंगहा थाना एवं सभी समवाय(कॉय) क्षेत्र के किसान, ग्रामीण वाहिनी के अन्य बलकर्मी सहित लगभग 250 व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम से सम्बंधित उपर्युक्त जानकारी एसएसबी 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज प्रचार शाखा ने मीडियाकर्मियों को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply