
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के हरपुरवा मे मंदिर के पास योगापट्टी प्रखण्ड के डीलरों की एक बैठक सम्पन्न हुई। उपर्युक्त बैठक के दौरान योगापट्टी प्रखंड के डिलर संघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि सभी पीडीएस दुकानदार एक जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।उन्होंने बताया कि सभी डीलर सरकार से अपनी विभिन्न मांगो को लेकर संघर्षरत है। डीलर संघ का कहना है कि सरकार सभी डीलर से सौतेलापन व्यहवार कर रही है। डिलरों को मानदेय देने की घोषणा सरकार ने अभी तक नहीं किया। वर्तमान स्थिति मे सभी डिलर भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।गुजरात व केरल के डिलर को सम्मान जनक पारिश्रमिक तीन सौ रुपए प्रति क्विंटल कमीशन के तौर पर दिया जा रहा है। बिहार के डिलरों को सरकार ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डिलर अपनी की मांगो को लेकर आल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएसन के आह्वान पर एक जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उपर्युक्त बैठक में प्रदेश संगठनमंत्री सुभाष चंद्र गुप्ता, अजय कुमार कुशवाहा, रामकिशोर राम, अमर यादव, सुबोध राय, मुरारी प्रसाद, संतोष झा व अन्य सभी डीलर उपस्थित रहे।
Post Views: 274
