Mon. Jun 30th, 2025

बेतिया/मझौलिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत  मझौलिया प्रखंड में 11दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर चनायन बांध में खुटिया इंदु बनारसी चौक से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 1051 कुंवारी कन्याओं की भागीदारी रही। कलश शोभा यात्रा में हाथी घोड़ा ऊंट के साथ-साथ आकर्षक धार्मिक झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारम्भ होकर पूरे पंचायत का भ्रमण करते हुए अकड़ाहा नदी तक पहुंची। जहां आचार्य संतोष तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरा गया। यजमान अनील पांडेय ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि पर 11 दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ 03 नवंबर 2023 व पूर्णाहुति 12 नवंबर 2023 को होगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply