Sun. Mar 23rd, 2025
पटना : बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बेतिया पुलिस के योगापट्टी थाना क्षेत्र के त्रिवेनी चौक, कुडिया पोखरा में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक 17 वर्षिय किशोर उदय कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृत किशोर उदय कुमार पिता अवधेश साह बताया गया है। मृत किशोर उदय कुमार बुधवार को योगापट्टी थाना चौक स्थित मां दूर्गा पूजा के प्रतिमा का विसर्जन के लिए दर्जनों लोगों के साथ त्रिवेनी चौक स्थित कुडिया पोखरा में गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पोखरा के अंदर चला गया, जहां पोखरा में ज्यादा पानी और पानी में दलदल होने के कारण वह डूबने लगा। आधा घंटा तक वह पानी के अंदर डूबा रहा। इस घटना को देखकर पोखरा तट पर खडे़ लोग उसे ढूंढने के लिए पोखरा में बांस के सहारे गये। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला, आधा घंटा बाद उसका शरीर पानी के उपर आया। जिसे पोखरा से निकालकर लोग योगापट्टी समुदायिक स्वास्थ्य ले गए, जहां उसके शरीर से डाक्टरों ने पानी निकालकर प्राथमिक उपचार किया, लेकिन अधिक पानी पीने से उसकी स्थिति वैसी की वैसी बनी रही। मृत किशोर के परिजनों के अश्वासन के लिए डाक्टरों ने उसे बेतिया रेफर कर दिया। मृत किशोर उदय कुमार चार बहन भाई मे बडा बताया गया है। घटना के बाद गांव सहित परिवार में कोहराम मच गया। मृत किशोर की मां, बहन वर्षा कुमारी, मेघा कुमारी, रेशम कुमारी की चीत्कार से सबकी आंखों में आंसू बहते रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply